राष्ट्रीय मानवाधिकार एकता संघ की बैठक हुई संपन्न

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद बाराबंकी के रामनगर तहसील क्षेत्र अंतर्गत श्रीलोधेश्वर महादेवा जिला कार्यालय में राष्ट्रीय मानवाधिकार एकता संघ प्रदेश प्रभारी शीतला प्रसाद वाजपेई की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें संघ के प्रति कई मुद्दों पर चर्चा हुई और इस बैठक में प्रदेश प्रभारी ने प्रदेश अध्यक्ष के नाम एक लेटर भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि अब जनपद बाराबंकी में जितने भी आई कार्ड बनेंगे वह आई कार्ड जिला अध्यक्ष के द्वारा या जिला महामंत्री के द्वारा ही बनाए जाएंगे। अब प्रदेश कार्यालय से नहीं बनेंगे और प्रदेश अध्यक्ष इसमें हस्ताक्षेप ना करें और जो आई कार्ड का शुल्क आएगा उसमें से आई कार्ड बनने के बाद जो शेष बचेगा तो 40 परसेंट प्रदेश कोष में भेजा जाएगा और 60% जिला कोष में रहेगा और प्रदेश प्रभारी ने कहा अब संघ नियम कानून के हिसाब से चलेगा और संघ में मनमानी नहीं चलेगी, चाहे हमें इस्तीफा क्यों ही ना देना पड़ जाए।प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हम आज तक देख रहे हैं कि संघ में राष्ट्रीय मानवाधिकार के हिसाब से कोई भी कार्य नहीं हो रहा है यह बहुत ही निंदनीय है। प्रभारी ने बताया कि इस बैठक में जितने भी पदाधिकारी है सदस्य आए हैं उन्हीं को संघ का पदाधिकारी सदस्य माना जाएगा, बाकी सबको हटा दिया जाएगा ऐसा हिला वाली हमें कतई बर्दाश्त नहीं है। जनपद बाराबंकी के जिला अध्यक्ष शमीम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर राष्ट्रीय मानवाधिकार एकता संघ अगर नियमों कानून से चलेगा तब तो हम साथ में हैं और अगर इसमें कोई उच्च पदाधिकारी सार्वजनिक रूप से किसी से अपशब्दों का प्रयोग करता है तो यह हमें भी कतई बर्दाश्त नहीं है। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी शीतला प्रसाद वाजपेई का जनपद बाराबंकी के जिलाध्यक्ष शमीम व जिला महामंत्री रामदास वर्मा एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत कुमार, जिला सचिव समित कुमार अवस्थी, तहसील अध्यक्ष नीरज कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, चांदी ₹14,000 तक टूटी—सोना भी ₹5,300 सस्ता

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को सर्राफा…

27 minutes ago

देवरिया में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे चले—महिलाओं समेत कई घायल

Salempur। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज चौकी अंतर्गत टेढ़ी मोहल्ला (वार्ड नंबर 5) में जमीन विवाद…

1 hour ago

देवरिया में गैस संकट पर सख्त प्रशासन, तहसीलदार अलका सिंह का छापा—एजेंसियों को फटकार

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए तहसीलदार अलका…

1 hour ago

बलिया में 20 CHC पर 24×7 इमरजेंसी सेवा शुरू, अब 54 तरह की जांच और बेहतर इलाज की सुविधा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन ने…

2 hours ago

माँ दुर्गा स्तुति

✍️ डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ मैया शैलसुता ब्रह्मचारिणी माँ,चंद्रघंटा देवी कुशमांडा माता,स्कन्दमाता कात्यायिनी माता,कालरात्रि,…

3 hours ago

संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

3 hours ago