1996 की में रविकिशन ने की थी मुझसे शादी -अर्पणा

फ़िल्म स्टार गोरखपुर सांसद रवि किशन मुश्किल में; मुंबई की महिला का दावा हमारी एक बेटी, हक के लिए जाऊँगी कोर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा )अभिनेता से नेता बन और गोरखपुर के संसदीय क्षेत्र का दमदारी से सदन में बात रखने वाले सांसद रवि किशन शुक्ला मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। क्योंकि मुंबई की एक महिला ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर सांसद पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी बेटी जिसको महिला ने रविकिशन की पुत्री बता रही है के हक के लिए कोर्ट जाने की बात करते हुए कहा कि मेरे व रवि किशन की कई तस्वीरें भी बेटी और उसके साथ की है जो प्रेस के दौरान दिखाई हैं।महिला ने शादी करने के अलावा भी कई आरोप लगाते हुए कहा है कि वह कोर्ट जाएगी. वहीं, सांसद रवि किशन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
1996 में दोस्तों के सामने की थी शादीःमुंबई की रहने वाली अपर्णा ठाकुर ने सोमवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दावा है कि रवि किशन उनके पति है. अपर्णा ने बताया कि 1995 में मुम्बई में वह पत्रकारिता कर रहती थी. वह एक इवेंट में गई थी, जहां उसकी मुलाकात रवि किशन से हुई थी. तभी से दोनों साथ में थे 1996 में परिवार और दोस्तों के सामने मंगलसूत्र और सिंदूर लगाकर रवि किशन ने शादी की थी. यह शादी मुंबई में ही हुई थी. महिला का दावा है कि रवि किशन और उसकी एक बेटी भी है. अब जल्द ही कोर्ट में हक पाने के लिए जाएंगी और बेटी को उसका हक दिलाएंगी।

बेटी के हक के लिए खटखटाएगी कोर्ट का दरवाजाःअपर्णा ने कहा कि पिछले 25 साल से रवि किशन ने कभी बेटी को हक देने की बात नहीं की. हमेशा छुपा कर रखा. किसी के सामने इस बात को नहीं आने दिया. हमेशा कहते थे कि बेटी के लिए कुछ करना है लेकिन कभी किया नहीं. पिछले एक साल से बातचीत करना भी बंद कर दिया. इसके बाद अब मुझे लीगल एक्शन लेना पड़ रहा है. सिर्फ अपनी बेटी की हक की लड़ाई में लडूंगी. बेटी अब बड़ी हो गई है. स्कूल में भी बेटी के पिता का नाम नहीं लिखा गया, सिर्फ रवि किशन की जिद के आगे. क्योंकि, वह नहीं चाहते थे कि यह बात अन्य लोगों को न पता चलें।

कभी पिता का प्यार नहीं मिला, मदद भी कभी नहीं कीःवहीं, महिला के साथ आई बेटी ने ने कहा कि ‘मुझे कभी पिता का प्यार नहीं मिला. वह घर आते थे. उनसे मुलाकात होती थी, लेकिन वह चले जाते थे. ज्यादा समय के लिए नहीं रुकते थे. उनसे मेरी कई बार बात हुई लेकिन उन्होंने कभी मेरी मदद नहीं की. पिछली बार मुझे 10 हजार रुपये की जरूरत थी. मैंने उनसे पैसों की मांग की. लेकिन, उन्होंने मुझे पैसे नहीं दिए. इसके अलावा एक बार मैंने उनसे फिल्मों में आने की बात की और एक डायरेक्टर से बात करने के लिए कहा था. खैर, उन्होंने वहां भी मेरी कोई मदद नहीं की थी. मैंने एक फिल्म बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता के साथ की है. जिसमें मैंने उनकी बेटी का किरदार निभाया था. इस फिल्म के लिए भी मुझे ऑडिशन देना पड़ा था. ऑडिशन के बाद मुझे यह फिल्म मिली थी. मेरे पिता ने कभी मेरी कोई मदद नहीं की’.

Editor CP pandey

Recent Posts

गोरखपुर को मिलेगा महोत्सव का नया आकर्षण? साइंस पार्क, खगोल विज्ञान दीर्घा और आयोजन स्थल का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

यतीन्द्र मिश्र की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर महोत्सव-2027 को यादगार, भव्य और सुव्यवस्थित…

3 hours ago

6 नवंबर को जन्मे ये सितारे: किसी ने खेल में लहराया परचम, तो किसी ने राजनीति में बनाई पहचान

6 नवंबर जन्मदिन विशेष: भाविना पटेल से यशवंत सिन्हा तक, जानिए उन शख्सियतों की कहानी…

5 hours ago

जब गांधी गिरफ्तार हुए, लिंकन राष्ट्रपति बने और सचिन को मिला भारत रत्न

6 नवंबर का इतिहास: 6 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: इतिहास के पन्नों में दर्ज वे…

5 hours ago

धनतेरस 2026: सिर्फ सोना-चांदी नहीं, आरोग्य और समृद्धि का भी है महापर्व:जानिए पूजा की पूरी विधि

Ai निर्मित धनतेरस 2026: धन, आरोग्य और दीर्घायु का महापर्व! जानिए भगवान धन्वंतरि की पूजा,…

5 hours ago

वीडियो कॉल और इमोजी के दौर में भाई-बहन के रिश्तों की नई चुनौती

बदलते समय में भाई दूज: प्रेम और अपनापन कैसे बना रहे? डिजिटल दौर में सिमटते…

5 hours ago