मोतिहारी/बिहार (राष्ट्र की परम्परा) गुरुवार को मोतिहारी जनपद के बंजरिया प्रखंड चैलाहा महायज्ञ शाला में बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष विन्दु तिवारी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए तिवारी नें कहा कि 02 सितम्बर जीविका प्रबंधन द्वारा जारी संशोधित सामुदायिक कैडर मानदेय कार्यालय आदेश कैडरों के साथ छालावा है। उनका कहना है कि कैडर अब सड़क पर उतर कर आर – पार के मूड में है। इस मौके पर कैडरों ने शपथ लिया है कि सरकार ने कैडर मानदेय पॉलिसी नहीं बदला तो हम 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में सरकार बदल देंगे। विदित हो कि “जीविका” मुख्यमंत्री की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसने बिहार कि सूरत बदलने का हरसंभव प्रयास किया। ग्रामीण क्षेत्रों में बदलाव की बयार जो आज दिख रही है उसमें जीविका का एक बड़ा योगदान हैं। लेकिन बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा हैं कि आज जीविका में कार्यरत लगभग 1.5 लाख कैडरों का मानदेय भुगतान पद्धति बिल्कुल बंधुआ मजदूर वाली है। जिसमें 90% महिला कैडर शामिल हैं। जीविका प्रबंधन से कई बार अनुरोध करने पर भी अभी तक उसमें कोई पहल नहीं हो पाया है। जिससे जीविका कैडरों के बीच जीविका प्रबंधन और सरकार के प्रति असंतोष व्याप्त है, सभी कैडर अल्प मानदेय पर काम करने वाले गरीब तबके के लोग हैं उनके सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। इसलिए कैडर मानदेय भुगतान हेतु जारी आदेश को अबिलम्ब बदला जाय। मौके पर कार्यालय आदेश की प्रति जलाकर प्रतिकार किया गया। इस दौरान कैडर के अधिकारी व पदाधिकारी सहित सैकड़ों जीविका कैडर और दीदी उपस्थिती रही।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…
की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…
छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…