बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोन्हिया छपरा गांव में गुरुवार की सुबह सड़क किनारे गड्ढे में एक वृद्ध का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुट गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया। गोन्हिया छपरा गांव के बाहर सड़क किनारे गड्ढे में राहगीरों की नजर वृद्ध के शव पर पड़ी। फिर क्या था, देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की। प्रत्यक्षदार्शियों की माने तो शव जहांपड़ा था, वहां की जमीन पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। क्षेत्राधिकारी बैरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना प्रतीत हो रहा है। मृतक की शिनाख्त नहीं सकीं है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव के संरक्षण एवं…
यूडीआईडी की लंबित फाइलें होंगी शून्य, मेडिकल बोर्ड में चार की जगह सात चिकित्सक होंगे…
ढेरही टोल प्लाजा पर बवाल, भगदड़ में किसान की मौत; आत्मदाह की कोशिश से मचा…
प्रवर्तन अवर निरीक्षक का आवास मोहनिया चेक पोस्ट के प्रवर्तन अवर निरीक्षक के ठिकानों पर…
मौके पर पुलिस मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू प्रखंड में…
ज्ञानेश कुमार SIR के बाद Form-6 में बड़ा बदलाव: कई राज्यों में हटाई गई अतिरिक्त…