लाखों के आभूषण चुराने वाले सीसीटीवी कैमरे में कैद

सीसीटीवी फुटेज मे दिखे घटनास्थल की तरफ जाते संदिग्ध चोर

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत अमवा दुबे में शनिवार की देर रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने गृहस्वामिनी व उसकी बेटी को पहले नशीला पदार्थ सुंघाया फिर 12 हजार रुपए नगद व लाखों के जेवर समेट चलते बने। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
उक्त गांव निवासी फूला देवी पत्नी स्वर्गीय रामसकल विश्वकर्मा अपनी बेटी के साथ रात में भोजन करके सो गई। सुबह उठने पर देखा कि मेन दरवाजा तो बन्द है लेकिन सीढ़ी का फाटक खुला हुआ है तथा बगल के कमरे में रखे बॉक्स का ताला टूटा हुआ है जिसमें आगामी फरवरी में बेटी के ब्याह के लिए आभूषण रखे थे, जिसमें रखा पांच सोने की अंगूठी, तीन चांदी की पाजेब, दो सोने का झुमका, चार सोने की कील व नगद बारह हजार रुपये गायब थे। पीड़िता ने बताया कि ऐसा लगता है कि चोरों ने उन्हें तथा उनकी बेटी को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया था जिससे घटना की जानकारी उन्हें नही हो सकी। सूचना पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस तथा फारेंसिक टीम ने घटना की जांच की। घटनास्थल के पूरब पड़ोसी के घर का सीसीटीवी कैमरा भी पुलिस ने खंगाला जिसमे देर रात 1:40 बजे कुछ लोग फुला देवी के घर की तरफ जाते दिखे, जो भोर में तीन बजे वापस आए।चोरी की इस घटना से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है वही पीड़िता का रो रोकर बुरा हाल है। अब उसे इस बात की चिंता सताए जा रही है कि बेटी के विवाह में मात्र छः माह बचे हैं अब फिर से चोरी गए आभूषणों की व्यवस्था कैसे करूंगी।पीड़िता के बेटे बाहर रहकर कमाते है।थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों को पहचानने की कोशिश की जा रही है, शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

1 hour ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

2 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

2 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

2 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

12 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

15 hours ago