जनपद में गणेश उत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा है

चहुंओर गूंज रहा गणपति बप्पा मोरया का जयकारा

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है, गणेश चतुर्थी के दिन से घर से लेकर मंदिरों तक गणपति बप्पा के जयकारे लग रहे हैं, लालगंज के रियो वर्ल्ड एकेडमी कॉलेज में भी भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई हैं। स्थापना के समय लालगंज तहसील के नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, भाजपा पल्हना ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह उर्फ सोनू, आरएसएस के उमाशंकर मिश्र, प्रधानाध्यापिका अर्पणा सिंह मौजूद रही।
बताते चलें कि जिला आजमगढ़ में लालगंज के रियो वर्ल्ड एकेडमी कॉलेज में गणेश जी की भव्य प्रतिमा का स्थापना की गई, कॉलेज के बच्चों की तरफ से सांस्कृतिक गायन भी प्रस्तुत किया गया। श्रृंगार-आरती के बाद दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु भी उमड़ पड़े। रियो वर्ल्ड एकेडमी की प्रधानाध्यापिका अर्पणा सिंह ने बताया कि विगत 4 वर्षों से गणेश उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने महाराष्ट्र से पूरे भारतवर्ष में लोगों को जोड़ने के लिए शुरुआत की थी। हमारा उद्देश्य है कि सनातन की संस्कृति को धरोहर के रूप में शिक्षा के साथ-साथ समन्वित कर पाए।

rkpshomnath

Recent Posts

रुका धन मिलेगा या बढ़ेगी परेशानी? मेष से मीन तक पढ़ें आज का सटीक राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को आर्थिक लाभ के साथ मिलेगी सफलता, जानें मेष से…

2 hours ago

779 शादियों का लक्ष्य, 325 आवेदन ही पहुंचे; सामूहिक विवाह योजना में हुआ बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव! अब बेटी के खाते में सीधे आएंगे 64…

2 hours ago

घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! वाराणसी और फिरोजपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा रूट

वाराणसी/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहारों के सीजन में घर जाने की तैयारी कर…

2 hours ago

लूडो की बाजी में छिड़ा खूनी खेल! दोस्तों की कहासुनी के बाद कैंची से हमला, राहुल की मौत

लखनऊ में लूडो खेलते-खेलते खूनी खेल! मामूली कहासुनी में कैंची से ताबड़तोड़ हमला, युवक की…

2 hours ago

पहले गांव में चाकूबाजी, फिर अस्पताल में हमला! सारण में तीन मौतों से दहशत, एक पटना रेफर

फोटोAi निर्मित खूनी रंजिश का खौफनाक अंत: चाकूबाजी में तीन की मौत, अस्पताल में भी…

3 hours ago