जाम की दुष्वारियों से जूझ रहा नगर का मुख्य चौराहा जिम्मेदार कौन

फसे रहते है आने जाने वाले पैदल यात्री और प्रशासन की गाड़ी तथा एम्बुलेंस

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगरपालिका बरहज की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।यातायात व्यवस्था सुधारने की जितनी कोशिशें हुई, दुश्वारियां उतनी ही बढ़ती गई।
आज वर्षो से जाम की समस्या से नगर का मुख्य चौराहा, इस भयंकर जाम से परेशान आमजनमानस की परेशानियों का जिम्मेदार कौन?
बताते चलें कि वर्षो से लगने वाला जाम लोगों को रुला रहा है। बेतहाशा वाहनों की वृद्धि भी जटिल चुनौती है। स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि सड़कों पर पैदल चलने की जगह ही नहीं बची है। रसूख के चलते प्रशासन अतिक्रमणकारियों पर हाथ डालने को तैयार नहीं।
जाम की समस्या से नगर की व बाहर से आने जाने वाली जनता कराह रही हैं। देखा जाय तो प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की गाड़िया घण्टो जाम में फंसी रहती हैं , जैसे तैसे करके पुलिस प्रशासन जाम को दूर करने का कार्य करता रहता है,जिससे सभी को राहत मिलती हैं, लेकिन ऐसा कब तक चलता रहेगा। सड़कों पर रसूखदार व्यापारियों ने पैदल चलने वाले फुटपाथ पर कब्जा कर, अपनी दुकाने सजा ली है। मुट्ठी भर होमगार्ड के भरोसे यातायात व्यवस्था सुधारने का दावा किया जा रहा। आने जाने वाले लोगो का कहना है कि आखिर में इस जाम की समस्या से कब निजात मिलेगी?

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

15 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

15 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

15 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

15 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

15 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

19 hours ago