नाली पर लगा ढक्कन क्षतिग्रस्त नगर पंचायत के अधिकारी मौन बड़ी दुर्घटना के इंतजार ?

सलेमपुर नगर पंचायत के कार्य और व्यवस्थाएं भगवान भरोसे

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष के ढुलमुल कार्य व्यवस्था से सलेमपुर की जनता त्रस्त है । कही नालियां रोड पर बह रही है तो कही नगर में कचड़ो का अंबार है। तो कही रोड पर लगे नाली के ढक्कन टूटे है ।नगर के सलेमपुर देवरिया मुख्य मार्ग से सलहाबाद वार्ड नंबर 6 से होते हुए सेंट जेवियर्स स्कूल तक जाने वाली रोड में विधुत उपकेंद्र कार्यालय से मात्र कुछ कदमों पर नाली पर लगा ढक्कन पूर्ण रूप से क्षति ग्रस्त हो चुका है ।लेकिन नगर पंचायत सलेमपुर के जिम्मेदारों की नजर इस रोड पर नहीं पड़ रही है । सलेमपुर नगर पंचायत के कार्यों पर तमाम सवाल उठाए जा रहे है आए दिन नगर पंचायत अपने कार्यों को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है बावजूद नगर पंचायत के पदाधिकारियों द्वारा अपने कार्यों में सुधार नहीं लाया जा रहा है । यदि नगर पंचायत ऐसे ही उदासीन बना रहा तो रोड के नाली पर लगे क्षतिग्रस्त ढक्कन की वजह से कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है ।

Editor CP pandey

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

44 minutes ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

3 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

6 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

6 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

6 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

6 hours ago