बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिले की बांसडीह विधानसभा से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने सीएम से मांग किया है कि बलिया में जो मेडिकल कालेज बन रहा है उसमें एक समुदाय के लिए अलग विंग बने ताकि उन्हें हमसे कोई दिक्कत न हो और हम भी थूक थुका कर कुछ मिलने से बचें रहें पर्वों से होती है परेशानी तो साथ इलाज में भी हो सकती है दिक्कत बांसडीह विधायक केतकी सिंह अभी विधानसभा सत्र में भोजपुरी भाषा में सम्बोधन देकर चर्चा में आईं थीं मंगलवार को वो अपने क्षेत्र में मीडिया से मुखातिब हुईं इसी दौरान उन्होंने बलिया में बन रहे मेडिकल कालेज को लेकर सीएम से एक अजीब मांग रख दी। विधायक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि एक समुदाय को ये तय करना होगा कि हमारे साथ इलाज कराने में उन्हें कोई दिक्कत है क्योंकि होली हो रामनवमी हो दुर्गा पूजा हो तो उनको दिक्कत होती है।न जाने क्या थूक थुका कर मिल जाए अलग विंग होगी तो हम सुरक्षित रहेंगे यहां जब मेडिकल कॉलेज पर इतना खर्च हो ही रहा है तो मैं सीएम से मांग करुंगीं कि एक समुदाय के लिए एक अलग विंग बना दी जाए जिसमे वो अपना इलाज करा सकें। विधायक ने कहा हमारा इलाज तो अच्छे से होना ही है। हम भी इलाज के दौरान सुरक्षित रहें। न जानें हमें क्या थूक थुका कर मिल जाये। विंग बन जाने से हम लोग कम से कम इससे बच जाएंगे।
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…
अभिलेखों की सुरक्षा से लेकर कर्मचारियों के बेहतर कार्य वातावरण तक की होगी व्यवस्था देवरिया…
दलित बस्ती में सड़क पर जमा नाली का गंदा पानी बना परेशानी का सबब, संक्रामक…
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…
बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…