बन्दियों के विधिक अधिकारों का हनन न हो: जिला जज राम मिलन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को जिला कारागार, देवरिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का नेतृत्व जनपद न्यायाधीश राम मिलन सिंह ने किया।
निरीक्षण के दौरान सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी, अपर जिलाधिकारी जैनेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी और अधीशासी अभियन्ता भी मौजूद रहे।
जनपद न्यायाधीश ने बंदियों की समस्याएँ सुनीं और निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानतदार की व्यवस्था, नियमित दवा वितरण तथा महिला बंदियों के बच्चों के लिए दूध की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पराविधिक स्वयंसेवकों को कारागार लीगल क्लिनिक के प्रपत्र व्यवस्थित रखने और बंदियों के विधिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण में बैरकों, पाकशाला और चिकित्सालय में स्वच्छता बनाए रखने पर बल दिया गया। बंदियों से जातिगत या धार्मिक भेदभाव संबंधी सवाल किए गए, जिस पर सभी ने किसी भेदभाव की पुष्टि नहीं की। समिति ने विशेष रूप से बंदी भोला मिश्र को विधिक सहायता और महिला बंदी ममता को दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वृद्ध और असाध्य बीमार बंदियों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कारागार अधीक्षक को कार्रवाई करने को कहा गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पेट्रोल-डीजल व गैस आपूर्ति पर डीएम सख्त, अफवाहों से बचने की अपील

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

5 minutes ago

तारकेश्वर क्रिकेट एकेडमी ने 2-1से सीरीज पर अपना कब्जा जमाया

बरहज,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बाबा राघव दास क्रिकेट टूर्नामेंट 2026, तीन मैचों का सीरीज का फाइनल मुकाबला…

15 minutes ago

शाहजहांपुर में नेटवर्क ठप: जियो-एयरटेल सेवाएं एक महीने से प्रभावित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के जैतीपुर क्षेत्र के गढ़िया रंगीन में मोबाइल नेटवर्क की…

6 hours ago

गोरखपुर में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे और रॉड से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जिले के थाना चिलुआताल क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर…

6 hours ago

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: DM दीपक मीणा, अफवाहों पर न दें ध्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही…

7 hours ago

भारत-नेपाल बिजली परियोजना में मुआवजा विवाद गहराया, फसल नुकसान पर किसानों का आंदोलन चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भारत-नेपाल के बीच चल रही महत्वपूर्ण विद्युत परियोजना अब…

7 hours ago