सेवा पखवाड़े में आयोजित रक्तदान शिविर में विधायक ने किया रक्तदान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की चंद्रौटी स्थित एक अस्पताल में सेवा पखवाड़े के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन युवा भाजपा नेता और प्रबंध निदेशक बुद्धिसागर पाण्डेय ने किया।
भाजपा विधायक गणेश चौहान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि मानवता और कर्तव्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति चार महीने के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है और यह किसी जरूरतमंद के लिए नया जीवन दे सकता है।
जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने रक्तदान करने वाले दाताओं को जूस पिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में आयोजक बुद्धिसागर पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर दर्जनों युवाओं ने रक्तदान कर शिविर को सफल बनाया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करन सिंह, रामललित चौधरी, जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, बद्री प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष डॉ. सत्यपाल पाल, जिला मंत्री अशोक यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुणेश द्विवेदी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्षगण सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago