मध्यप्रदेश के धार में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: पांच साल के मासूम का सिर धड़ से अलग, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की ली जान

मध्यप्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। धार जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। कुक्षी क्षेत्र के ग्राम आली के धूलबयड़ी फल्या में शुक्रवार सुबह एक सनकी युवक ने पांच वर्षीय मासूम का सिर उसकी मां के सामने ही बेरहमी से काट डाला। इस निर्मम वारदात को देख मां चीखती-चिल्लाती रह गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। अस्पताल ले जाते समय आरोपी ने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

ऐसे हुआ दर्दनाक हत्याकांड

घटना सुबह करीब 10:30 बजे हुई, जब कालू सिंह की पत्नी सोना घर का काम कर रही थी और बेटा विकास आंगन में खेल रहा था। अचानक आलीराजपुर जिले का रहने वाला युवक महेश मायड़ा बाइक से वहां पहुंचा और घर में घुसते ही दीवार पर टंगा धारदार फालिया उठाकर मासूम पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वार इतना तेज था कि बच्चे की गर्दन धड़ से अलग हो गई। बच्चे की मां जब बचाने दौड़ी तो उस पर भी हमला करने की कोशिश की गई।

ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, आरोपी की मौत

सोना की चीखें सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपी भागने की कोशिश करने लगा लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर रस्सी से बांध दिया और जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाया और अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

आरोपी की मानसिक हालत थी खराब

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महेश मायड़ा मानसिक रूप से अस्वस्थ था। वह अलीराजपुर जिले के जोबट बागदी का निवासी था और बीते कुछ दिनों से घर से लापता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़ित परिवार के बीच न तो कोई जान-पहचान थी और न ही रंजिश।

पुलिस की कार्रवाई

धार एसपी मयंक अवस्थी ने इस घटना को बेहद हृदय विदारक बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे की हत्या करने वाले आरोपी की मौत के पीछे ग्रामीणों की पिटाई कारण है या अन्य वजह, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। फिलहाल गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और एफएसएल टीम ने साक्ष्य भी जुटाए हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago