
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
भाजपा द्वारा शशांक मणि को लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी जताया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि युवा चेहरे पर विश्वास जताकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरा है।देवरिया की जनता टिकट वितरण से पूरी तरह खुश एवं संतुष्ट है और इस बार फिर भाजपा को जिताकर जनता केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने में सहयोगी बनेगी।
भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह आजाद ने कहा कि आम कार्यकर्ता को टिकट देकर पार्टी ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है कि पार्टी का काम ईमानदारी से करने पर परिणाम अच्छा ही मिलता है।
भाजपा नेता रामदास मिश्र ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, और इसका प्रत्येक निर्णय कार्यकर्ता हित मे होता है।इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
इस अवसर पर अम्बिकेश पाण्डेय, सोनू सिंह, रत्नेश्वर गर्ग, विजेंद्र चौहान, सुभाष कुमार, दीपक जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
