इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर शरद पूर्णिमा को – आचार्य अजय शुक्ल

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) ग्रहण का सूतक होता है 9 घण्टे पहले से लेकर ग्रहण के समापन तक
सलेमपुर, देवरिया। इस बार भारत मे 28 अक्टूबर की मध्य रात्रि को लगने वाला चंद्रग्रहण विश्व मे दूसरा लेकिन भारत का पहला चंद्रग्रहण होगा,क्योंकि इसके कुछ माह पहले लगा चंद्रग्रहण भारत में नही लगा था। इस साल चंद्रग्रहण की शुरुआत 28-29 अक्टूबर की मध्य रात्रि 1 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर रात्रि 2-24 बजे तक समाप्त होगा।उक्त बातें बताते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि किसी भी ग्रहण का सूतक 9 घण्टे पहले शुरू हो कर उसके समापन के बाद खत्म होता है।इसलिए सूतक 28 अक्टूबर की शाम 4 बजकर 5 मिनट पर शुरू हो जाएगा। सूतक काल अशुभ माना जाता है, इसलिए इस समय के पूर्व भोजन वगैरह का कार्य कर लेना धर्म के अनुसार उचित होता है।वृद्ध बीमार, व बालक इस परिधि में नही आते हैं।वैसे है तो यह खगोलीय घटना लेकिन मानव जीवन पर इसका ग्रहों के अनुसार प्रभाव पड़ता है।जब पृथ्वी सूर्य व चन्द्रमा के बीच आ जाती है तब चंद्रग्रहण लगता है। ग्रहण के समय चन्द्रमा मेष राशि, अश्विन नक्षत्र में संचरण करेगा,ऐसे में मेष राशि वाले व अश्विन नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों को यह ग्रहण नही देखना चाहिए।इसी प्रकार कन्या, तुला, मकर,व मीन राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है।ग्रहण के समय भगवान का स्मरण करें व समापन के बाद स्नानादि के बाद दान पुण्य करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

15 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

15 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

15 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

15 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

16 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

16 hours ago