अग्निवीर बनने पर बलिराम प्रजापति को विद्यालय में किया गया सम्मानित

कड़े संघर्षों का परिणाम है सफलता—डॉ. हरिन्द्र यादव

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार महराजगंज में अग्निवीर में चयनित और प्रशिक्षित होकर लौटने पर बलिराम प्रजापति को सम्मानित किया गया।बड़हरा राजा निवासी बलिराम प्रजापति पुत्र रामनयन प्रजापति ने 2022 में इंटरमीडिएट परीक्षा पास की। यह एनसीसी सीनियर डिवीजन के कैडेट के रूप में भी नामांकित रहे। इसके बाद नवंबर 2022 में इनका चयन अग्निवीर में हो गया । इन्होंने चयन के पश्चात् सिकंदराबाद तथा भोपाल में 220 दिनों तक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय में भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की प्रस्तुति की। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा छात्र को माल्यार्पण ,उत्तरीय एवं स्मृति चिह्न द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने कहा कि सफलता निश्चित रूप से कड़े संघर्षों का परिणाम है। जो सच्ची लगन और मेहनत से जागरुक रहेंगे निश्चित ही वह सफलता को प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में जगदंबिका सिंह व लेफ्टिनेंट शेषनाथ ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रामसुखी यादव तथा संयोजन लेफ्टिनेंट तुलसी प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक कर्मचारी व छात्र-छात्राएं सहित एनसीसी के कैडेट उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

12 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

12 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

12 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

12 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

12 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

13 hours ago