Categories: Newsbeat

दिशा बैठक में गूंजे बरहज के मुद्दे, श्वेता जायसवाल ने अधिकारियों के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से लेकर महिला सुरक्षा तक पर रखी मांग

पवन पाण्डेय की रिपोर्ट

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने प्रतिभाग कर क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे प्रमुखता से उठाए।
बैठक की अध्यक्षता सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने की। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी सहित जिले के जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
पुराने प्राथमिक विद्यालय के पुनर्निर्माण का मुद्दा
नपा अध्यक्ष ने बताया कि पुराना बरहज प्राथमिक विद्यालय काफी जर्जर हो गया था। नगर पालिका के प्रस्ताव पर भवन को ध्वस्त कराया जा चुका है। विद्यालय के पुनर्निर्माण के लिए 15.36 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। उन्होंने पुनर्निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाने की मांग रखी।
अमृत 2.0 और सड़क निर्माण पर जोर
श्वेता जायसवाल ने अमृत 2.0 योजना के तहत करीब 54 करोड़ रुपये के कार्यों की निविदा बार-बार निरस्त होने का विषय उठाया। उन्होंने कहा कि निविदा प्रक्रिया पूरी कराकर कार्य जल्द शुरू कराया जाए, जिससे नगरवासियों को पेयजल संबंधी योजनाओं का लाभ समय से मिल सके।
इसके अलावा बरहज-सोनूघाट मार्ग की निविदा बार-बार निरस्त होने का मामला भी बैठक में उठाया गया। उन्होंने संबंधित विभाग से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सड़क निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की।
हाल में निर्मित बेलडाड़ मार्ग के जल्द खराब होने की शिकायत पर उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने और अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बसों में महिला सुरक्षा का मुद्दा
दिशा की बैठक में महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर भी नपा अध्यक्ष ने गंभीरता से अपनी बात रखी। उन्होंने बसों में महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाली छेड़खानी एवं अभद्र व्यवहार की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
उन्होंने बसों में CCTV कैमरे, पैनिक बटन और आपातकालीन अलर्ट सिस्टम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ नियमित निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने पर जोर दिया, ताकि महिलाएं और बालिकाएं सुरक्षित वातावरण में यात्रा कर सकें।
प्रधानमंत्री आवास योजना में जांच की मांग
नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में प्रधानमंत्री आवास योजना के चयनित लाभार्थियों में अपात्र लोगों के शामिल होने की शिकायत का मुद्दा भी बैठक में रखा गया। नपा अध्यक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि पूरे जनपद में गौरा बरहज नगर पालिका क्षेत्र में बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत हुए हैं।
विद्युत व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी चर्चा
मौना गढ़वा में विद्युत सब-स्टेशन के निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की। इससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की बात कही गई।
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के ICICI बैंक खाते में उपलब्ध धनराशि के निर्गमन में आ रही समस्या का भी मामला सामने रखा गया। नपा अध्यक्ष ने संबंधित स्तर से आवश्यक कार्रवाई कर धनराशि निर्गत कराने की मांग की।
इसके अलावा सोनाड़ी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को पुनः क्रियाशील कराने तथा नगर पालिका क्षेत्र में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आरोग्य मंदिर की स्थापना की मांग भी की गई।
नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने कहा कि बैठक में उठाए गए सभी विषय सीधे आमजन की सुविधाओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े हैं। उन्होंने संबंधित विभागों से इन मामलों पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

52 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

1 hour ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

1 hour ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

सर्वर में सेंध लगाकर 2.42 करोड़ उड़ाए, 58 बैंक खातों में पहुंची रकम

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…

2 hours ago

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

16 hours ago