बहराइच की धरती हिन्दी उर्दू साहित्यकारों से सदैव महकती रही है: डा0 दिनेश चन्द्र

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश उर्दू एकादमी लखनऊ के माली इशतिराक ( आर्थिक सहयोग ) से व मसूदिया ग़रीब नवाज़ सोसाइटी रजि०,अवध वाटिका साहित्य मंच, कौमी उर्दू शिक्षक कर्मचारी संघ एवं अभिलाषा गौशाला के सौजन्य से हिंदी उर्दू सेमिनार, सम्मान समारोह, मुशायरा कवि सम्मेलन का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र प्रांगण बहराइच में उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पयागपुर उदयराज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि जिला अधिकारी बहराइच डाक्टर दिनेश चंद्र ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए आमंत्रित साहित्यकारों को सम्मानित किया।इस अवसर पर राष्ट्रकवि हरिभक्त सिंह पंवार एंव एवं स्वर्गीय हामिद बहराइची को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुऐ जिला अधिकारी ने कहा कि बहराइच की धरती हिंदी उर्दू साहित्यकारों से सदैव महकती रही है।विशिष्ट अतिथि सहायक शिक्षा निदेशक अब्दुल मुबीन ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में हज़ारों ऐसे सर्वगुण संपन्न शिक्षक हैं जो अपनी विशेषताओं से विभाग का और अपने जनपद देश व प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं। शफीक अहमद बागबान ने हामिद बहराइची व गुलाम अली शाह ने हरिभक्त सिंह पंवार तथा सूफियान कासमी ने हिंदी उर्दू साहित्य पर अपना अद्भुत लेख प्रस्तुत किया। उस्मान उतरौलवी व रईस सिद्दीकी बहराइची के संयुक्त संचालन में मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि के हाथों अखिलेश पाण्डेय अखिल, जनार्दन नाचीज़, जीतेश राज अश्क,पी के प्रचण्ड, आंचल श्रीवास्तव, महेश्वर बख़्श समेत दर्जनों साहित्यकारों को हरिभक्त सिंह पंवार एवार्ड एवं अदील मंसूरी,फारुक आदिल, मुजीब साहिल, इरफ़ान बाराबंकवी, हफीज़ बाराबंकवी,अज़्म गोंडवी, उस्मान उतरौलवी,जुबेर वारिस,अकरम वारसी, अफाक अंजुम,रईस सिद्दीकी,शाहिद जमाल मेराज शिवपुरी, बम्पर बहराइची को समेत अन्य शिक्षक साहित्यकारों को हामिद बहराइची एवार्ड एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।अंत में मुशायरा कवि सम्मेलन में स्थानीय शायरों समेत आमंत्रित सभी शायरों व कवियों ने काव्यपाठ किया। इसरार अहमद रईस सिद्दीकी,पी के प्रचण्ड जनार्दन पटेल आदि ने आये हुए मेहमानों का आभार प्रकट किया।

rkpshomnath

Recent Posts

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

1 hour ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

2 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

15 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

15 hours ago