एमएलसी से मिले शिक्षक, समस्याओं के निस्तारण पर की वार्ता
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l फैजाबाद-गोरखपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह बहराइच प्रवास पर रहे। जनपद आगमन पर उन्होंने पार्टी द्वारा प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों व बैठकों में भाग लियाl इसके अलावा उन्होंने सिद्ध पीठ मरी माता मंदिर में माता के दर्शन कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त कियाl
इस दौरान एक रेस्टोरेंट में उन्होंने अपनी कोर टीम के साथ बैठक कर आगामी स्नातक चुनाव के विषय में चर्चा कर रणनीति तैयार की। बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह दिवाकर के नेतृत्व में शिक्षक संगठन ने शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादले सहित अन्य समस्याओं पर अपना पक्ष रखा। जिस पर एमएलसी ने इस संबंध में सदन में मुद्दा रखने का आश्वासन दिया।
मुलाकात के दौरान शिक्षक ललित कुमार दीक्षित, श्रवण कुमार तिवारी,गौ सेवक शुभम तिवारी,कैसरगंज ब्लॉक अध्यक्ष उमेश सिंह, रिसिया अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर, नवाबगंज अध्यक्ष विपिन सिंह, अवधेश गुप्ता , फखरपुर से सुखदराज सिंह, महेंद्र त्रिपाठी, शुभम तिवारी, पवन सिंह, आशीष सिंह, अनिल सिंह, राजेश सिंह, मिथलेश गुप्ता, महेंद्र सिंह रविकांत ओझा, अरुण राजपूत, संजय वर्मा, सुशील वर्मा, जयप्रकाश सिंह, उमेश कुमार, सतपाल सिंह, अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे।
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…