स्टाफ नर्सो को लखनऊ में सौपा गया नियुक्ति पत्र

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 1354 स्टाफ नर्सों को लोक भवन, लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किये गए।
उक्त कार्यक्रम का जनपद में कलेक्ट्रेट स्थित एन आई सी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में सजीव प्रसारण देखा व सुना गया।
इस दौरान लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित, जनपद कुशीनगर के 15 स्टाफ नर्स क्रमशः रानी सिंह, प्रियंका कुशवाहा, रेखा सिंह, आभा गुप्ता, सुमन मल्ल, किरण गुप्ता, प्रीति मिश्रा, अनुराधा शर्मा, पूनम, प्रतिभा बरई, गोल्डी राय, कुमारी सीमा गुप्ता, पूजा, नेहा गौड़ व प्रियंका को मा0 विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह, जिलाधिकारी रमेश रंजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया ने नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य हेतु कामना की। नियुक्ति पत्र पाकर स्टाफ नर्सों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए स्टाफ नर्सो को बधाई दिया व उनके अग्रिम भविष्य हेतु शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उपमा पांडेय , मुख्य चिकित्साधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

35 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

4 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

4 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

4 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

4 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

4 hours ago