बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के रूपईडीहा में आम आदमी पार्टी ने रूपईडीहा इकाई की बैठक की।आने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर रविवार को जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने नगर इकाई के कार्यकर्ताओं संग बैठक कर चुनावी चर्चा की।
बैठक के मुख्य अतिथि विनय श्रीवास्तव रहे। मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि रूपईडीहा नगर पंचायत आम आदमी पार्टी मजबूती से लड़ेंगी। यहां कुछ वार्ड में अध्यक्ष व कार्यकारिणी का गठन किया जा चुका। उन्होंने रूपईडीहा में शेष वार्ड कार्यकारिणी का गठन जल्द ही पूरा करने का निर्देश दिया है । कार्यकर्ताओं से कहा कि अरविंद केजरीवाल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं, तभी दिल्ली जैसी स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव आएगा। स्कूलों, अस्पतालों को सही करना है, भ्रष्टाचार खत्म करना है तो केजरीवाल को मजबूत करना पड़ेगा।
इस दौरान बौद्ध प्रांत सचिव रजत चौरसिया, सोशल मीडिया प्रदेश सह प्रभारी दीपक श्रीवास्तव (यूथ विंग) भीष्म त्रिपाठी,रिजवान मलिक,शकील अहमद, सूरज सोनकर, अमित निषाद, रोहित मदेशिया, चुन्नू, वसीम,निसार अल्तमस, आदि मौजूद रहे।
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…