गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर के निर्देश व पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कैंट योगेंद्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन में व रामगढ़ताल थाना प्रभारी चितवन कुमार के नेतृत्व में कार्य करते हुए, आजादनगर चौकी इंचार्ज अमरेश कुमार सिंह ने रामगढ़ताल थाना क्षेत्र से चोरी किए हुए चार पहिया वाहन के साथ चार अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।
मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ताल थाना क्षेत्र से 5 मार्च को चार पहिया वाहन चोरी के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया, चोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी की कार्रवाई कर रही थी। मुखबिर खास के जरिए सूचना मिली की चोरी किया वाहन लहसडी श्मशान घाट के पास मौजूद है मौके पर पहुंचे आजादनगर चौकी इंचार्ज अमरेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अनित कुमार राय, उपनिरीक्षक राम सिंह , उपनिरीक्षक अंकुर सिंह हेड कांस्टेबल ह्दयेश कुमार सिंह, कांस्टेबल कृष्ण कुमार सिंह ,पवन कुमार यादव, कांस्टेबल प्रंकुल ने घेराबंदी करके चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है । इनके पास से पुलिस ने चार पहिया वाहन सफारी गाड़ी को बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों की पहचान हर्ष सिंह पुत्र गोपाल सिंह, अभिनव त्रिपाठी पुत्र अजय कुमार त्रिपाठी, अभय त्रिपाठी पुत्र दुर्गेश त्रिपाठी और आदित्य पुत्र जीत बहादुर के रूप में हुई है पुलिस ने चोरी के संबंध में दर्ज मुकदमे में बढ़ोतरी करते हुए धारा 317 (2) 347(1) बढ़ाई गई। चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…