हत्या का प्रयास करने के आरोपी का घर कुर्क

मईल/ देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खेल-खेल में बच्चों के साथ हुए विवाद के दौरान पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई हत्या के प्रयास के मुकदमा में जमानत नहीं कराने वाले तीन आरोपियों का घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्क कर दिया।
बरहज थाना क्षेत्र के भोसिमपुर गांव में बीते 9 सितंबर को खेलकूद के दौरान बच्चों को लेकर हुए विवाद में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गांव के ही रामकृपाल मिश्र, शन्नी मिश्र, शिवम मिश्र के खिलाफ बरहज थाना में मार-पीट सहित हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपियों ने मुकदमे में अपनी जमानत नहीं कराई। जनवरी माह में न्यायालय के आदेश पर मुनादी कराकर 82 की कार्यवाही किया गया था। इसके बाद भी आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हुए।

न्यायालय के आदेश पर सोमवार को आरोपियों के घर का पुलिस ने गांव में मुनादी कराकर कुर्क कर गैस सिलेंडर, चूल्हा, चारपाई, तख्त सहित अन्य वस्तुएं विधिक कार्यवाई करते हुए अपने साथ उठा ले गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों का घर कुर्क किया गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

33 minutes ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

39 minutes ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

54 minutes ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

56 minutes ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

1 hour ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

1 hour ago