सिलेंडर लीक होने से मकान में लगी आग उपले हुए राख

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के जरगवां ग्राम में रविवार की सुबह दस बजे गंभीर हादसा होने से बच गया। नामकरण कार्यक्रम के लिए खाना बनाने के दौरान एलपीजी सिलेंडर लीक हो गया और आग लगने से मकान में रखे उपले जलने लगे, किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।गांव जरगवां में प्रेमपाल के यहां रविवार को नामकरण कार्यक्रम था, जिसके लिए पड़ोसी जागेश्वर के खाली मकान में खाना बन रहा था। इसी दौरान सुबह दस बजे अचानक सिलेंडर लीक हो गया।पास में रखें उपलो नें आग पकड़ ली।जिससे पूरे मकान में धुआं भर गया किसी तरह ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया।तो सभी ने राहत की सांस ली।सूचना पर पहुंची गढ़िया रंगीन पुलिस ने पूछताछ कर घटना के कारणो की पड़ताल की।ग्रामीणों ने बताया अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो गंभीर हादसा हो सकता था।

rkpnews@desk

Recent Posts

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

5 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

6 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

19 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

19 hours ago