Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस का इतिहास त्याग और कुर्बानी देने का है- रामजी गिरि

कांग्रेस का इतिहास त्याग और कुर्बानी देने का है- रामजी गिरि

लार के उकिना में कांग्रेस का चला हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में सलेमपुर विधानसभा के लार क्षेत्र के उकीना ग्राम पंचायत में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान लोगों के बीच राहुल गांधी का संदेश पत्र व कैलेंडर देकर किया गया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास त्याग व कुर्बानी का रहा। कांग्रेस का कार्यकर्ता देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए अपने जान की बाजी लगा कर इसको सुरक्षित रखेगा। आज देश की जनता महंगाई की मार से बेहाल हैं, भाजपा को केवल सत्ता की जरूरत है। आम जनता के सुख दुख से कोई मतलब नहीं है। आपसी नफरत और झगड़े हमारे देश के विकास में बाधक है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान स्वर्णिम भारत के निर्माण में सहायक होगा। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद, डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय, वशिष्ठ मोदनवाल, आर डी शेख, संजय गुप्ता, बालचन्द पटेल, आनंद नारायण मिश्र, मार्कण्डेय मिश्र, प्रेमलाल भारती, नन्हे बाबा, वजीर अहमद, डॉ परवेज, शमशाद सिद्दिकी, बदरुल जमां, पप्पू लारी, शमीम अहमद सिद्दिकी, डॉ पी के सिंह, अनिल शर्मा, आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। कार्यक्रम के आयोजक आर डी शेख ने सभी आगतों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments