देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देशव्यापी अभियान के तहत आज भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए महामहिम राष्ट्रपति को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य कामरेड सतीश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण (SIR) का आदेश दिया गया था, लेकिन अब इसे पूरे देश में लागू करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के तहत आयोग नागरिकता की जांच करने का अधिकार अपने हाथ में ले रहा है, जो उसके संवैधानिक अधिकार क्षेत्र से बाहर है। इसके जरिये अल्पसंख्यकों और चुनिंदा वर्गों को मताधिकार से वंचित करने की कोशिश हो रही है। सचिव मंडल के साथी साधु शरण ने कहा कि पूरी प्रक्रिया अनेक जटिलताओं से भरी हुई है और इससे संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार से कई लोग वंचित हो सकते हैं। उन्होंने इसे एनआरसी को चुपके से लागू करने की साजिश बताया, जिसका पहले ही जनता द्वारा व्यापक विरोध किया जा चुका है। सभा में बोलते हुए कामरेड रामनिवास यादव ने कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है और इसे पूरे देश में फैलाने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब भाजपा सरकार और संघ परिवार के एजेंडे को लागू करने में सहयोगी बन गया है। गौरतलब है कि भाजपा के कुछ सहयोगी दल, जैसे टीडीपी, ने भी इस प्रक्रिया को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त की हैं। सीपीएम ने मांग की है कि चुनाव आयोग इस लोकतंत्र विरोधी कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाए। इस विरोध प्रदर्शन में बलिंदर मौर्य, हरिवंश, गुलजार अंसारी, रहमान अंसारी, प्रेमचंद यादव, गंगा देवी, नथनी कुशवाहा, मथुरापुरी, लालू प्रसाद, मनभावती देवी, रघुरासिया देवी, नीतू देवी, राधिका देवी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
नारायणी नदी के तट पर गूंजेगा विज्ञान का दम! IN-SPACe रॉकेट्री कप में कैनसैट की…
उद्यमी मेले में महिला उद्यमियों ने लगाए उत्पादों के स्टॉल, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की…
सभी जिलों में कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी तत्काल बंद करने के निर्देश पीलीभीत प्रकरण…
जी.पी.ओ. पार्क में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, ‘पटेल…
मॉक संसद में खरगे का बड़ा हमला! CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, SIR…
फोटो goo खाकी शर्मसार! जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिस पुलिस थाने में पीड़ितों को…