हरदोई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की भयानक टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची समेत तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा क्षेत्र में पराग डेरी के पास हुआ।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकित मिश्रा ने बताया कि हादसे में बरगदिया निवासी सोनेलाल (22) और राजन (22) तथा पाडरवा गांव निवासी आदित्य (25) की मौके पर ही मौत हो गई। आदित्य की मां मुन्नी देवी (55), भाभी सरोजिनी (27) और ढाई वर्ष की भतीजी शिवांगी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। सभी घायलों को हरदोई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/legal-notice-issued-to-naidu-over-vivekananda-reddy-murder-case-issue-heats-up-in-assembly/
पीड़ित परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोग इस हादसे को सुनकर शोक व्यक्त कर रहे हैं और मृतकों के परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों की चिंता फिर से बढ़ गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात, निषाद पार्टी प्रमुख…
जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा यतीन्द्र मिश्र व अजीत पाण्डेय की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह…
CDO ने खुद की खरीदारी; जानिए क्या-क्या रहा खास यतींद्र मिश्र की कलम से गोरखपुर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली पर्व को सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए देवरिया…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस कार्यालय देवरिया के क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात आरक्षी आदित्य राम…