पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मोदी सहित अन्य बड़े नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की

काग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित सोनिया , राहुल, प्रियंका सहित अन्य नेताओं,ने याद किया उनका राष्ट्रनिर्माण में योगदान

नई दिल्ली: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को पंजाब के गाह गांव (अब पाकिस्तान में) हुआ था। उन्होंने 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवाएँ दीं और इसके पहले 1991 से 1996 के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार किए। डॉ. सिंह का निधन 26 दिसंबर 2024 को हुआ था, लेकिन उनके योगदान को आज भी देशभर में याद किया जाता ।पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। हम उनके लंबे सार्वजनिक जीवन में देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हैं।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि डॉ. सिंह ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में आर्थिक सुधारों ने अवसरों के नए द्वार खोले, मध्यम वर्ग का सृजन किया और अनगिनत परिवारों को गरीबी से बाहर निकाला।

उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह निष्पक्षता और समावेशिता में गहरी आस्था रखते थे और विकास तथा कल्याणकारी उपायों को साथ-साथ चलाने का प्रयास करते थे।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/cooperation-and-stability-in-the-indian-ocean-region-is-the-need-of-the-hour-navy-chief/

खड़गे ने कहा, “डॉ. सिंह विनम्रता और बुद्धिमत्ता के धनी थे। वे अपने कार्यों से अपनी बातों को अधिक प्रभावशाली बनाते थे और हमेशा गरिमापूर्ण व्यवहार करते थे। उनके नेतृत्व ने हमें दिखाया कि सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी न केवल संभव है, बल्कि शक्तिशाली भी है। वे आने वाली पीढ़ियों के लिए ईमानदारी, बुद्धिमत्ता और राष्ट्र के प्रति नि:स्वार्थ सेवा का चिरस्थायी प्रतीक बने रहेंगे।”

सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी अपने-अपने संदेशों में डॉ. सिंह की स्पष्ट दूरदर्शिता, आर्थिक सुधारों और समाज कल्याण के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह की विरासत आज भी भारत की लोकतांत्रिक और सामाजिक संरचना में जीवित है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

इस अवसर पर कई अन्य कांग्रेस नेता, वरिष्ठ अधिकारी और नागरिकों ने भी सोशल मीडिया और विभिन्न मंचों के माध्यम से डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर यह समारोह और श्रद्धांजलि उनके दीर्घ और समर्पित सार्वजनिक जीवन को सम्मानित करने का एक अवसर साबित हुआ।

Editor CP pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

10 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

11 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

11 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

11 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

11 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

11 hours ago