Categories: Uncategorized

गाजे बाजे के साथ निकला भव्य कलश यात्रा

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरिया घूस स्थित मां हिरमती भवानी मंदिर परिसर से रविवार को भव्य शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय 22वी सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।कलश यात्रा में हजारों कन्याएं एवं महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुई। शोभायात्रा में मां हिरमति भवानी की जय घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।कलश यात्रा में शामिल होने के लिए सुबह से ही क्षेत्र के कन्याएं,महिलाए समेत श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी।जहां से कलश यात्रा देवरिया घूस,बोलबम चौराहा, बंजरिया बाजार ,गुलरिया चौराहा,तरकुलवा होते हुए बसंतपुर धूसी स्थित छोटी गंडक नदी के किनारे गंगाधर बाबा स्थान पर कलश में जल भरकर वापस कंचनपुर,पथरदेवा बाजार, महुआरी होते हुए यज्ञ मंडप पहुंचा। जहां पर यज्ञ के आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापित कर सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया।श्रद्धालु कलश यात्रा में मंगलगीत और मां हिरमती भवानी का जयकारे लगा रहे थे।जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।भव्य शोभायात्रा में घोड़ा,हाथी,बैंड बाजा के साथ झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।इस नव दिवसीय महायज्ञ में अयोध्या धाम से आए कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य यजमान भोला सिंह,अध्यक्ष गुलाब सिंह,राजेंद्र सिंह,अजय प्रताप सिंह,धर्मेंद्र शर्मा,मोनू सिंह,हरेंद्र सिंह,अजीत सिंह,धर्मेन्द्र शर्मा,रामजी यादव, अजीत सिंह,दिनेश सिंह,केशव सिंह, सुनील सिंह ,अंगद तिवारी,सदाबृक्ष यादव,विजय यादव ,अनिल यादव,राजू राय,देवेंद्र लाल श्रीवास्तव,उमेश यादव,राजू मिश्रा, आदि सम्मिलित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

7 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

8 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

8 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

9 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

9 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

9 hours ago