Categories: Uncategorized

जमीनी विवाद में जमकर मारपीटएक पक्ष के तीन घायल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार की देर रात बरहज थाना क्षेत्र परसिया देवार में दो पक्षों में जमीनी रंजिश में कहा सुनी गाली गलौज होते होते मारपीट में बदल गई।
मारपीट में एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पर इलाज हुआ।
रविवार की सुबह बरहज थाना क्षेत्र के निवासी जितेंद्र चौहान 45 ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है की शनिवार की देर रात नकिहवा टोला के रहने वाले सुग्रीव और रामचंद्र अपने सरसों का खेत काटने के लिए मेरे घर आए हुए थे, अभी वे लोग मेरे घर पर बात कर ही रहे थे और इसी बात को लेकर मेरे पड़ोसियों द्वारा गाली गुप्ता दिया जाने लगा,जिसका विरोध करने पर वे लोग उग्र हो गए और लाठी, डंडा, ईट, पत्थर चलने लगे जिससे मेरी माता धर्मावती देवी 68, पत्नी स्वर्गीय जंगली चौहान व महेश्वरी देवी 45 पत्नी रामटेहू एवं जितेंद्र चौहान 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय जंगली प्रसाद घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए बरहज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया,जहां पर सभी का इलाज डॉक्टरों द्वारा किया गया। जितेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बन्ध में
प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

rkpshomnath

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

10 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

10 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

10 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

10 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

11 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

11 hours ago