राज्यपाल ने डीडीयू को नेचर इंडेक्स रैंकिंग में सफलता प्राप्त करने पर दी बधाई

लखनऊ/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा नेचर इंडेक्स रैंकिंग में सफलता प्राप्त करने पर बधाई दी है। विश्वविद्यालय ने उत्तर प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान हासिल किया है।
नेचर इंडेक्स रैंकिंग, जो प्राकृतिक विज्ञान की उच्च गुणवत्ता वाली पत्रिकाओं में योगदान के आधार पर संस्थानों का आकलन करती है, ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को देश के प्रमुख संस्थानों में स्थान दिया है। विश्वविद्यालय ने भारत के सभी उच्च शिक्षा संस्थानों में 103वें और विश्वविद्यालयों में 47वें स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज की है।
ज्ञातव्य है कि दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर को इससे पहले नैक में ‘ए प्लस प्लस‘ ग्रेड हासिल हो चुका है। इसके अलावा, यूनिवर्सिटी ने क्यू.एस. एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग सहित कई अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी अपनी पहचान बनाई है। यूनिवर्सिटी को यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यू.जी.सी.) से क्लास 1 का दर्जा भी प्राप्त है। यूनिवर्सिटी को हाल ही में पी.एम.ऊषा योजना के तहत एम.ई.आर.यू. (बहुविषयक शिक्षा और अनुसंधान विश्वविद्यालय) के लिए 100 करोड़ रुपये की फंडिंग प्राप्त हुई है। यह फंड यूनिवर्सिटी के रिसर्च और ऐकडेमिक बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने में सहायक होगी।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि हेतु उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन को श्रेय दिया।

  एक अन्य समाचार के अनुसार प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने विश्वविद्यालय को हार्दिक बधाई दी है। विश्वविद्यालय ने उत्तर प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो इसकी उत्कृष्टता का प्रमाण है।

उच्च शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति, सभी शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मानदंड स्थापित करेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

5 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

8 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

8 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

8 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

9 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

9 hours ago