अधिकारी जनप्रतिनिधियों की नही सुन रहे – रणवीर
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में गोपवापार-देईडीहा-बरहज मार्ग के मरम्मत की मांग को लेकर देईडीहा तिराहे पर अनिश्चित कालीन धरना दिया। धरने को समर्थन देने बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुँचे।धरने को संबोधित करते हुए सपा नेता विजय रावत ने कहा कि बरहज विधानसभा सहित पूरे जनपद की सड़कें टूट गई है। लेकिन शासन-प्रशासन को इसकी कोई चिंता नही है। सड़कों के टूटने से आये दिन राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे है। प्रदेश की भाजपा सरकार अपने 6 साल के कार्यकाल को बेमिसाल बता रही है, जबकि बरहज के विधायक खुद अपनी घर की सड़क करुअना- मगहरा मार्ग को नही बनवा सके है। बेलडार – कठिनइयां मार्ग का और भी बुरा हाल है। सपाइयों द्वारा कई बार धरना व प्रदर्शन के बाबजूद शासन व प्रशासन इस सड़क के निर्माण व मरम्मत कार्य मे कोई रुचि नही ले रहा है।
धरने को संबोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि झूठे वादे करके बनी प्रदेश की भाजपा सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नही है। भाजपा सरकार में अधिकारी जनप्रतिनिधियों की नही सुन रहे है। भाजपा विकास का झूठा ढिंढोरा पीट रही है। भाजपा सरकार में गड्ढा मुक्ति के नाम पर आवंटित धन का बंदरबांट हो रहा है। भाजपा सरकार में विकास का कोई कार्य नही हो रहा है।
धरने को संबोधित करने वालों में सछास के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज यादव, हरिओम लाला, विकास, विराट, अमित प्रधान, यशवंत यादव,अभिषेक, अनिल,राहुल चौरसिया, नितेश कुमार,सुरेश राजभर, सोनू यादव,राजकुमार, महावीर गुप्ता, सुनील राजभर, दिलीप उपाध्याय, सुनील कुशवाहा आदि रहे।
✍️ नवनीत मिश्र “प्रीत करो तो ऐसी करो जैसी करे कपास।जीते जी तन ढके, मरे…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों के महापर्व से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध और अस्थिर हालात के बीच खाड़ी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फाल्गुन की बयार के साथ जब रंगों की छटा बिखरती है,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत घुघली के वार्ड नं. 8 श्याम नगर निवासी छोटेलाल…
ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…