हनुमत दिग्विजय रथ यात्रा का भव्य स्वागत

मईल/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
रामचरित मानस पर विवादित बयान देने वालों को जबाव देने के लिए शांभवी पीठाधीश्वर शंकराचार्य परिषद अध्यक्ष स्वामी आनन्द स्वरूप महाराज की हनुमत दिग्विजय रथ यात्रा का बलिया जनपद से देवरिया जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर भागलपुर में फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।
धर्म की गूंज से गूंज रही धरा, गगन को अभिसिंचित करने वाले प्रभु की झांकी के दर्शनार्थ धर्मानुरागियों की भारी भींड जगह-जगह जुटी रही। हनुमत दिग्विजय रथ यात्रा के साथ-साथ शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज, रथ के सारथी लार थाना क्षेत्र के सहिंया गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिशंकर यादव, भागलपुर के जिला पंचायत सदस्य जनसेवक अरविंद पाण्डेय, परशुराम धाम सोहनाग के आचार्य अखिलेश शुक्ल, आचार्य नारायण शुक्ल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह करुणेश, गोविंद मिश्र, ज्ञानेश्वर मिश्र, सोनू पाण्डेय, स्वप्निल द्विवेदी, रजनीश, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद हैं। रथ यात्रा भागलपुर में प्रवेश करने के बाद धर्म की ध्वज पताका लिए बलिया, सहिंया, तकिया, धरहरा, नेमा, इसरौली, रेवली आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया।

rkpshomnath

Recent Posts

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

59 minutes ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

1 hour ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

14 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

15 hours ago