एक दिवसीय वर्कशॉप सेमिनार का किया गया आयोजन

प्रशिक्षित 100 महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) भारत सरकार नई दिल्ली के तत्वाधान में स्थानीय प्रेम वाटिका, रामगुलाम टोला, देवरिया में उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र देवरिया के सौजन्य से एक दिवसीय वर्कशाप सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरीश चन्द्र तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, देवरिया द्वारा की गई। रवीन्द्र कुमार मुख्य विकास अधिकारी देवरिया, जयनाथ कुशवाहा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा, रामजी त्रिपाठी हस्त शिल्प संवर्धन अधिकारी, कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प बडलालपुर, वाराणसी, अभय कुमार कुमार सुमन उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र देवरिया, भूपेन्द्र सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष, भाजपा देवरिया सदस्य सतर्कता निगरानी समिति दिशा, देवरिया च विजेन्द्र राय लवली, प्रख्यात पर्यावरण प्रहरी, देवरिया की गयी गरिमामयी उपस्थिति रही।
उ०प्र० शासन एवं उद्योग निदेशालय उ०प्र० कानपुर द्वारा चलाये जा रहे एक जनपद एक उत्पाद कौशल उन्नयन व टूलकिट योजना अन्तर्गत रेडीमेड गारमेन्ट हेतु प्रशिक्षित 100 महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण मा० जनप्रतिनिधि व मुख्य विकास अधिकारी के कर कमलों द्वारा वितरण किया गया।
टूलकिट प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में शीला देवी पत्नी अशोक पाल सोमनाथ नगर बमनी, ललीता देवी पत्नी तारकेश्वर सोमनाथ नगर बननी रामकली शर्मा पत्नी संजय शर्मा नौतन हथियागढ़ नुजहत जहाँ पत्नी नसीम अन्सार मेहड़ा पुरवा व सरोज शर्मा पत्नी शम्भू शरण शर्मा नौतन हथियागढ़ द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया तथा अवगत कराया कि इससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ होगी। अन्त में उपायुक्त उद्योग द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

1 hour ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

2 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

15 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

15 hours ago