संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 रविवार, 27 जुलाई को जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल, नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
परीक्षा के सफल आयोजन में जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की सक्रिय निगरानी और मार्गदर्शन अहम रहा। दोनों अधिकारियों ने दिनभर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं, सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा की सुचिता की लगातार मॉनीटरिंग की जाती रही।
परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गई। इसके लिए 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। जनपद में पंजीकृत कुल 8299 अभ्यर्थियों में से 3921 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 4378 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए।
जिला प्रशासन व पुलिस विभाग की मुस्तैदी के चलते जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के सहयोग से महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ…