संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले धनघटा थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग स्थित सोनडीहा चौराहे के पास रविवार सुबह एक 19 वर्षीय युवती का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। वह अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की।
मिली जानकारी के अनुसार युवती की पहचान खुशी पुत्री दुर्गा प्रसाद के रूप में हुई है। खुशी अपने 12 वर्षीय भाई प्रियांशु के साथ ननिहाल में रह रही थी। उनके माता-पिता और दो अन्य भाई पंजाब के लुधियाना में निवास करते हैं, जहां पिता दुर्गा प्रसाद व्यवसाय करते हैं।
परिवार के अनुसार, सुबह जब खुशी की नानी उर्मिला देवी सरयू नदी से स्नान कर लौटीं और प्रसाद देने के लिए खुशी को बुलाया, तो उसने दरवाजा नहीं खोला। शक होने पर जब दरवाजा खोला गया, तो वह कमरे में लाल दुपट्टे से पंखे के पाइप में लटकी हुई मिली।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मोहन सिंह सेतु का निर्माण पूर्ण कराये सरकार-कनकलता

बरहज(राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने22 मई को देवरिया आगमन के दौरान जनपद…

15 hours ago

यूपी एस सी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न 25 केंद्रों पर 11,112 अभ्यर्थी शामिल

सीडीओ ,वीसी जीडीए व एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार रहे सक्रिय गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)संघ लोक सेवा…

15 hours ago

डीजल-पेट्रोल को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, शिकायतों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों…

15 hours ago

सौरभ तिवारी बने मान्यता प्राप्त पत्रकार

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरहज निवासी वरिष्ठ पत्रकार सौरभ तिवारी को भारत सरकार के प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो…

15 hours ago

हम सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए – ज्यूडिशियल काउंसिल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते प्रदूषण पर गंभीर चिंता व्यक्त…

15 hours ago

गौ रक्षक प्रान्त का शौर्य प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 मई से

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)विश्व हिंदू परिषद की इकाई बजरंग दल गोरक्ष प्रांत का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग…

15 hours ago