आज ज़माना क्या फिर आयेगा,
राधा कृष्ण का त्याग बतलायेगा,
निष्काम प्रेम की वो आधारशिला,
जो नि:स्वार्थ जीवनपर्यंत निभायेगा।
मित्रता की नींव अगर भावनाओं से,
जुड़ी है तो इसका टूटना मुश्किल है,
और अगर यह स्वार्थ से जुड़ी हुई है,
तो इसका टिकना बहुत मुश्किल है।
हर सुबह हर शाम हर किसी
के लिए सुहानी नहीं होती है,
हर दोस्ती हर प्यार के पीछे
कोई कहानी भी नहीं होती है।
परंतु कुछ तो असर होता है,
प्रेमी आत्माओं के मिलन का,
जैसे गोरी गोरी राधिका का,
कृष्ण साँवरे की दीवानगी का।
हर सुबह हर शाम गुनगुनाया करो,
राधा कृष्ण के प्रेम गीत गाया करो,
सुबह सुहानी, शाम सुहानी होगी,
प्रेम में क़िस्मत आजमानी होगी।
उन जैसा प्रेम क्या कोई कर पायेगा,
राधा बर्साने,कृष्ण द्वारिका रह पायेगा,
आदित्य द्वापर नहीं यह कलियुग है,
सतयुग, त्रेता, द्वापर न लौट आयेगा।
कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ
Donald Trump के नेतृत्व में अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े सैन्य तनाव के बीच ऑपरेशन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Uttar Pradesh सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…
1 अप्रैल तक करें आवेदन: 8वीं–10वीं पास युवाओं के लिए सेना में बंपर भर्ती नई…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। Agra के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में मंगलवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने…