बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई।बैठक में डीएम ने बैंकों के ऋण जमानुपात कम होने पर नाराजगी की जताई , उन्होंने कहा कि ऋण प्रदान करने में कोताही न बरते , जनमानस को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने एवं बैंक से जोड़ने के लिए अधिक से अधिक लोगो को छोटे लोन प्रदान किए जाने का निर्देश दिया।
रोजगार योजनाओं में बैंकों में लंबित आवेदन पत्रों का तत्काल निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया।
उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड ,डेयरी/ पशुपालन क्रेडिट कार्ड एवं मत्स्य पालन क्रेडिट कार्ड का लाभ दिए जाने को ग्रामों में कैंप लगाए जाने का निर्देश दिया।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत किसी भी दुर्घटना में मृत्यु होने पर मिलने वाले 2 लाख की आर्थिक सहायता के बारे में जनमानस को जागरुक किए जाने का निर्देश दिया, जिससे कि अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सके।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य,एलडीएम,डीडीएम नाबार्ड , विभिन्न बैंकों के अधिकारी , उपस्थित रहे।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…