वन क्षेत्राधिकारी ने पौधारोपण स्थल का किया निरीक्षण

गोला/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गोला तहसील क्षेत्र के, समय पडोली मंदिर परिसर में होने वाले पौधारोपण का वन क्षेत्राधिकारी शिवजीत सिंह ने पोखरी के किनारे पौधारोपण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समय थान मंदिर परिसर में विगत कुछ वर्ष पहले पौधारोपण का कार्य कराया गया था, जिसके परिप्रेक्ष्य में चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पोखरी स्थल के किनारे फिर से पौधारोपण किया जाएगा । वन क्षेत्राधिकारी ने अपने अधीनस्थ कर्मी को निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर पौधे मर चुके हैं, वैसे स्थान पर स्वस्थ्य पौधों को लगाकर उसमें पानी देने के लिए जगह बनाएं। अगला पौधा लगाने के दौरान विभाग द्वारा तय किए गए मानक रखा जाए। उन्होंने कहा कि यह योजना बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। इसके संपादन में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आसपास के ग्रामीणों से भी बात की, ग्रामीणों से कहा कि पौधे को पशुओं से बचाने में आप सभी का योगदान चाहिए। इस दौरान सभी ग्रामीण मौजूद रहेI

rkpnews@desk

Recent Posts

मातृ वंदन योजना में लापरवाही पर चार सीडीपीओ को नोटिस, शमशाबाद के सीडीपीओ पर कार्रवाई के निर्देश

आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के 536 पदों पर चयन पूरा, शेष रिक्त पदों पर जल्द…

1 hour ago

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली तिराहे से पुलिस ने दबोचा

दो वाहनों की टक्कर के विवाद में युवक को लगी थी गोली, मामले में दर्ज…

2 hours ago

खेत में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

गांव के बाहर खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, एएसपी ने किया घटनास्थल का…

2 hours ago

दीवार में सेंध लगाकर लाखों के जेवर और 80 हजार नकदी ले उड़े चोर

तीन महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ, 500 मीटर दूर खेत में…

2 hours ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से किया ताबड़तोड़ प्रहार

पुरानी रंजिश में युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज…

2 hours ago

शहीद कोठारी बंधुओं की स्मृति में विहिप-बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर

28 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता और सेवा का संदेश देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)अयोध्या में श्रीराम…

2 hours ago