धू-धू कर जल रहा दक्षिणी चौक वन रेंज का जंगल, जिम्मेदार मना रहे मंगल

दक्षिणी चौक वन स्थित सोनाड़ी मन्दिर से 200 मीटर दूरी का मामला

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सोहगी बरवां वन्य जीव प्रभाग हरियाली के मामले में जिला मुख्यालय का मुकुट जैसा शोभा बनाये हुए है। सौन्दर्य को और बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन तरह-तरह तरह की योजनाओं के अंतर्गत कार्य कर रही है। ताकि आने वाले समय मे पर्यटकों को लुभाया जा सके। लेकिन इन दिनों वन विभाग के जिम्मेदार आला अधिकारी जंगल की सुरक्षा करने में विफल नजर आ रहे है। दक्षिणी चौक वन रेंज के अंतर्गत सोनाड़ी क्षेत्र में जंगल धू-धू कर जल रहा है। सम्बन्धित बीट अधिकारी सहित वन रेंज के आला अधिकारी मौन धारण किये हुए है।

प्राप्त समाचार के अनुसार दक्षिणी चौक वन रेंज के अंतर्गत सोनाड़ी क्षेत्र में जंगल धू- धू कर जल रहा। सोनाडी़ देवी मन्दिर से मात्र 200 मीटर दूरी पर यह घटना घटित हुआ, लेकिन जिम्मेदार वहां आग बुझाते नही देखे गए। जिससे हरियाली पर संकट इन दिनों मंडरा रहा है।वन विभाग की ये लापरवाही जिलाधिकारी के जंगल सफारी जैसी योजना को धूमिल करने का संकेत कर रहा है। ऐसे में समय रहते जिला प्रशासन नही जगा तो विकास की जगह पर विनाश सुनिश्चित है। इस सम्बंध में प्रभागीय वनाधिकारी निरंजन सुर्वे एवं एसडीओ अनुराग तिवारी से फोन पर संपर्क किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

डीडीयू में तैयार हो रहे आधुनिक दीक्षा भवन और संवाद भवन, अगले माह से शुरू होंगे कार्यक्रम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित दीक्षा भवन एवं संवाद…

6 hours ago

“6 साल बाद इंसाफ: सातानकुलम केस में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा”

सातानकुलम कस्टोडियल डेथ केस: मदुरै कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, मानवाधिकारों की रक्षा में न्याय की…

6 hours ago

डीडीयू का छात्रहित में बड़ा फैसला, SWAYAM से वंचित विद्यार्थियों को मिला अंतिम अवसर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रहित में बड़ा निर्णय लेते…

7 hours ago

पुरानी रंजिश में युवक की मौत के मामले में आरोपी को सजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के सोनाड़ी गांव में…

7 hours ago

स्थाई लोक अदालत का फैसला: पीड़ित परिवार को मिला 15.70 लाख का मुआवजा, त्वरित न्याय से बढ़ा भरोसा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। स्थाई लोक अदालत, महराजगंज द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में मंगलवार…

7 hours ago

स्वास्थ्य के प्रति सजगता ही सशक्त समाज की नींव: कुलपति प्रो. पूनम टंडन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा एम्स गोरखपुर…

7 hours ago