पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुटी
मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज स्थित अनुसूचित बस्ती में शुक्रवार को दोपहर खेत मे अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।जैसे ही लोगो ने देखा पुलिस को सूचना दिया थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य मौके पर पहुंच छानबीन कर शव की पहचान कराने में जुटे।
क्षेत्र के सहरोज स्थित अनुसूचित बस्ती के पास स्थित खेत मे लगभग 60 वर्षीय अधेड़ अचेतावस्था में पड़ा हुआ था।दोपहर में किसी की नजर उसपर पड़ी तो आसपास के दर्जनो लोग मौके पर पहुंचे देखा कि उसकी मौत हो गयी है।तुरंत पुलिस को सूचित किया सूचना पर पहुचीं पुलिस ने छानबीन किया तो पता चला कि गांव में तीन चार दिनों से दिखाई दे रहा था जो घूमकर मांगने खाने वाला था।उसकी मौत कैसे हुई कोई बता नही पाया हालांकि उसके शरीर पर कोई घाव के निशान नही थे।पुलिस में शव को जिलामुख्यालय स्थित मर्चरी में पहचान के लिए रखवा दिया है।
पूछने पर थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने कहा कि अज्ञात अधेड़ की पहचान नही हो पा रही है।मर्चरी हाउस में पहचान के लिए रखवा दिया गया है।
बरहज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के है दावेदार देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जिले के…
फोटो एकस कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार,…
AI निर्मित राहुल गांधी को बड़ी राहत! अमित शाह पर टिप्पणी के 8 साल पुराने…
लखनऊ/सुल्तानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के…
काशी के एयर शो से चीन-पाकिस्तान को क्या संदेश? वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) गंगा…
ब्राजील में लूला की ऐतिहासिक वापसी! पहले राउंड में पिछड़े, दूसरे में पलटी बाजी; ट्रंप…