Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया में 18 से 23 अगस्त तक होगी प्रथम सत्रीय परीक्षा

देवरिया में 18 से 23 अगस्त तक होगी प्रथम सत्रीय परीक्षा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की प्रथम सत्रीय परीक्षा 18 अगस्त से 23 अगस्त 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) देवरिया ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

निर्देशों के अनुसार परीक्षा का आयोजन विद्यालय स्तर पर होगा। प्रश्नपत्र जुलाई माह तक पूर्ण कराए गए पाठ्यक्रम के आधार पर तैयार किए जाएंगे। प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक स्वयं प्रश्नपत्रों की व्यवस्था करेंगे। मूल्यांकन कार्य संबंधित कक्षा अध्यापक या विषय शिक्षक द्वारा किया जाएगा तथा सभी अभिलेख विद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे।

परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की होगी, जबकि विकास खण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी इसकी निगरानी करेंगे। परीक्षा में होने वाला संपूर्ण व्यय कंपोजिट ग्रांट से वहन किया जाएगा। परीक्षा परिणाम अभिभावक-शिक्षक बैठक में साझा किए जाएंगे, जिससे अभिभावक बच्चों की शैक्षिक प्रगति से अवगत हो सकें। जिन विद्यार्थियों का अधिगम स्तर अपेक्षित मानक से कम होगा, उनके लिए विशेष पुनरावृत्ति और तैयारी कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments