हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआअवकाश प्राप्त शिक्षकों का सम्मान समारोह

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिले के सगड़ी तहसील के हरैया ब्लाक अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय बेलकुंडा के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ अवकाश प्राप्त शिक्षकों का सम्मान समारोह संपन्न हुआ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर और विशिष्ट अतिथि , लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा आजमगढ़ सुरेंद्र प्रसाद बरनवाल ,सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी समग्र शिक्षा आजमगढ़ रामजस यादव और खंड शिक्षा अधिकारी हरैया रविता राव रही।
अवकाश प्राप्त शिक्षकों को अंग वस्त्र मोमेंटो बुक निपुण लक्ष्य और भागवत गीता देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने सभी अवकाश प्राप्त शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया और दीर्घायु होने की कामना की। कहां की शिक्षक कभी अवकाश प्राप्त नहीं करता, वह हमेशा ही समाज हित व समाज सेवा में लगा रहता है।
विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र प्रसाद बरनवाल रामजस यादव और रविता राव ने भी समारोह को संबोधित किया। आयोजक मंडल द्वारा सभी अतिथियों , सेवा निवृत्त शिक्षकों को बैज लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया।
प्रारंभिक शिक्षक संघ प्राथमिक शिक्षक संघ व अटेवा के पदाधिकारीयों ने अभिनंदन और स्वागत किया।
आयोजक रविशंकर यादव उत्तर प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा संघ, अटेवा हरैया, हवलदार यादव प्राथमिक शिक्षक संघ हरैया आजमगढ़।
सेवानिवृत शिक्षक अरुंधती देवी, पद्मावती , मार्कंडेय शुक्ला, जामवंती देवी, कृष्ण मुरारी यादव, उषा सिंह ,इस्रावती ,देवेंद्र यादव ,उमावती देवी, दुलारे यादव, सुरेश चंद, मुरता देवी, मोहन यादव ,सरस्वती देवी, इजहार अहमद ,महेंद्र सिंह, निर्मला देवी, कुंती देवी ,आशा राय ,महेंद्र कुमार ,सुखलाल ,शीला देवी, जयराम आदि उपस्थित रहे।
शिक्षकगण ,महातम यादव, राकेश यादव ,अंबिका यादव, रविशंकर यादव, मनोज यादव, रविंद्र यादव, नीलम, सुमन, कल्पना ,आदि शिक्षकों ने सबका स्वागत अभिनंदन किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

2 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

3 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

3 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

4 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

4 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

9 hours ago