रोड दुर्घटना में मृत के पिता ने कराया प्राथमिकी दर्ज

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर तहसील के ग्राम पुरैनी पो०पुरैनी थाना खुखुंदू जिला देवरिया के निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा पुत्र श्री विश्वनाथ मिश्रा के पुत्र प्रकाश मिश्र उम्र 30 वर्ष की रोड दुर्घटना में दिनांक 28.10.2022 को मृत्यु हो गई थी मृतक प्रकाश मिश्र के पिता की तहरीर पर आज सलेमपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है बताते चले की प्रकाश मिश्र दिनांक 28/11/2022 को छठ पूजा बाजार कर सलेमपुर से मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था कि रात करीब सवा नौ बजे सलेमपुर देवरिया मार्ग पर विगही के सामने अपने बाई तरफ के रोड पर थे कि मोटर साइकिल क्रमांक यू.पी. 52 बी.एम. 2070 के ड्राइवर ने बहुत तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनके बेटे की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर और जानलेवा चोटें आईं। इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से उसे एंबुलेंस से सलेमपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे देवरिया रेफर कर दिया गया. देवरिया अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस हादसे को मौके पर मौजूद मुकेश तिवारी पुत्र स्वर्गीय गुलाब तिवारी गांव सुकरौली व पंकज यादव पुत्र कोयल यादव गांव दानवपुर देवरिया आदि ने देखा. हादसे में मेरे बेटे की असमय मौत के बाद मेरे पूरे परिवार को गहरा सदमें में था पुत्र के अंतिम संस्कार होने के बाद घटना की रिपोर्ट मृतक प्रकाश मिश्र के पिता आज दर्ज कराया ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

4 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

15 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

15 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago