लखनऊ में मृतक राम गोपाल के परिवार ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, विधायक भी रहे मौजूद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रविवार को दो समुदाय के बीच विवाद हो गया था जिसमें रामगोपाल मिश्रा को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस मामले में मृतक रामगोपाल मिश्रा का परिवार मंगलवार को भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह के साथ लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कर और मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के लोगों से वार्ता कर दंगाइयों पर कार्रवाई के साथ अन्य सहयोग की वार्ता किया । रामगढ़ थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्रा उर्म लगभग 22 की रविवार को दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान महाराजगंज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इससे नाराज परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री को गांव में बुलाने की मांग को लेकर लाश के साथ तहसील मुख्यालय महसी पहुंच गये थे।भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर लोगों को समझाकर घर भेजा दिया था मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंगलवार को भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह मृतक राम गोपाल मिश्रा के पिता, मां और पत्नी को लेकर लखनऊ पहुंचे जहां मृतक राम गोपाल मिश्रा के पिता ने बेटे के प्रति मुख्यमंत्री से हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री ने सभी को ढांढस बंधाते हुए कहा कि किसी भी हालत में दोषी बक्शे नहीं जाएंगे और उचित कार्रवाई की जायेगी इसके अलावा पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया, इस दौरान विधायक सुरेश्वर सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय, जिला भाजपा प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

3 hours ago

जिला निर्वाचन कार्यालय का होगा कायाकल्प, डीएम ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

अभिलेखों की सुरक्षा से लेकर कर्मचारियों के बेहतर कार्य वातावरण तक की होगी व्यवस्था देवरिया…

3 hours ago

जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दलित बस्ती में सड़क पर जमा नाली का गंदा पानी बना परेशानी का सबब, संक्रामक…

3 hours ago

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

18 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

19 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

19 hours ago