समृद्ध भारत की समृद्ध विरासत से रूबरू कराती है प्रदर्शनी:जिला अधिकारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को नागरी प्रचारिणी सभा भवन में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत राष्ट्रनायकों एवं अमर शहीद क्रांतिकारियों के योगदान को व्यक्त करने के लिए समृद्ध भारत की समृद्ध विरासत आधारित प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि आजादी के मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट संग्रहकर्ता हिमांशु कुमार सिंह द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में महात्मा गाधी एवं अन्य अमर शहीदों की जीवन वृत्त पर अत्यंत मनमोहक प्रदर्शनी लगी है। देश के स्वतंत्रता संग्राम नायकों की बानगी को इस प्रदर्शनी के माध्यम से एक स्थान पर देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहर लाल नेहरु, सरोजनी नायडू, रवींद्र नाथ टैगोर सहित कई स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों के योगदान को प्रदर्शित किया गया है। प्रत्येक जनपदवासी को अपने विरासत से परिचित होने के लिए इस प्रदर्शनी को अवश्य देखना चाहिए प्रसिद्ध डाक टिकट संग्रहकर्ता हिमांशु कुमार सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य इस प्रदर्शनी के माध्यम से युवाओं को देश की समृद्ध विरासत से रूबरू कराने का है। इस प्रदर्शनी में गांधी जी से जुड़े विभिन्न डाक टिकट, सिक्के, पुस्तक, कागजी नोट, तस्वीरें, रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़े 400 पोस्टकार्ड आदि आमजनमानस के अवलोकनार्थ लगाये गये हैं। डाक टिकटों के अलावा 150 रुपये मूल्य का गांधी जी पर जारी चांदी का सिक्का, 1000 रुपये का सिक्का तथा खादी पर जारी विश्व का प्रथम डाक टिकट लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। इस बार की प्रदर्शनी में हिमांशु सिंह ने माचिस के डिब्बो को भी प्रदर्शित किया है। प्रदर्शनी रविवार को भी आयोजित की जाएगी।

  इस अवसर पर नागरी प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष परमेश्वर जोशी , रेड क्रॉस सोसायटी के अखिलेंद्र शाही, इंद्र कुमार दीक्षित, डॉ सौरभ कुमार श्रीवास्तव, विजय पटेल, अनिल गुप्ता, प्रदीप कुमार शर्मा, अनिल तिवारी, अजय विश्वकर्मा, अजय जैसवाल, रामवर  सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।
rkpnews@desk

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

25 minutes ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

10 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

10 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

10 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

10 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

10 hours ago