सीडीओ ने कम्पोजिट विद्यालय सिसवा में स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा कम्पोजिट विद्यालय सिसवा विकास क्षेत्र देवरिया सदर में आज स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि देवरिया शहर से दूर बिहार सीमा पर स्थित विद्यालय में स्मार्ट क्लास होने से न केवल जनपद बल्कि प्रदेश के गौरव में वृद्धि के लिए सहयोग करने वालों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि स्मार्ट क्लास की स्थापना जनसहयोग से हुई है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बच्चों से निपुण पर बातचीत की तथा निपुण प्राप्त बच्चों की सराहना की विद्यालय में लगे टी एल एम एवं पुस्तकालय के उपयोग हेतु समस्त को निर्देशित किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रमुख समाजसेवी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया । केवल शहर के निकट के ही नही बल्कि ग्रामीण क्षेत्र एवं प्रादेशिक सीमा पर स्थित विद्यालय भी स्मार्ट क्लास से सुसज्जित हो रहे हैं। शीघ्र ही सभी विद्यालय निपुण लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे और और जनपद निपुण घोषित हो जाएगा।
खंड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर विजयपाल नारायण त्रिपाठी ,विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनीत कुमार शिक्षक उपेंद्र कुमार , सुगंधी देवी , शिल्पी मल्ल सौरभ मिश्रा, विनीत सिंह कार्यालय सहायक, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश कुशवाहा ग्राम विकास अधिकारी विरेंद्र कुमार सिंह समेत सैकड़ों अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की । बच्चे काफी उत्साहित दिखे तथा कान्वेंट की तर्ज पर वे भी स्मार्ट कक्षा से अपनी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पूरी करेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भूजल संरक्षण के लिए जनजागरूकता अभियान तेज, डीएम ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा…

12 hours ago

शहर का चर्चित होटल निर्माण मानकों पर फेल, प्रशासन की जांच में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के एक चर्चित होटल नेमत में निर्माण मानकों और…

12 hours ago

मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल

निचले इलाकों में जलभराव से हाहाकार, अंडरपास डूबे—राप्ती कॉम्प्लेक्स की 200 से अधिक दुकानें जलमग्न…

13 hours ago

बाढ़ पूर्व तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में…

13 hours ago

अवर अभियंता के आश्वासन पर कांग्रेसियो ने श्रमदान वापस लिया

सोनूघाट से सड़क पाटने का कार्य जारी बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार को बारीपुर हनुमान मंदिर के…

13 hours ago

मिट्टी के घर से संसद तक: रवि किशन ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' के रूप में संभाला कार्यभार, पहले ही व्याख्यान में संघर्ष, अनुशासन और…

13 hours ago