प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। आइडियल पत्रकार संगठन प्रयागराज की पूर्ण इकाई का गठन कर दिया गया है। यह गठन आइडियल पत्रकार संगठन के मंडल अध्यक्ष डॉ रामजी प्रजापति द्वारा किया गया है। मंडल अध्यक्ष प्रयागराज डा रामजी प्रजापति ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा के निर्देश पर, तथा प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला से विचार विमर्श करने के उपरांत निम्न पदाधिकारीयों का चयन किया गया है। जिले के वरिष्ठ पत्रकार सत्येंद्र तिवारी को जिला अध्यक्ष प्रयागराज के पद पर मनोनीत किया गया है, जबकि संदीप कुमार तिवारी को जिला महासचिव, जयशंकर भास्कर जिला मीडिया प्रभारी, विश्वनाथ सिंह जिला संगठन सचिव, तथा दीपेश सिंह पटेल को जिला प्रचारक प्रसार सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। पत्रकार नरेंद्र देव मिश्र को कोराव तहसील अध्यक्ष डॉ संदीप कुमार कुशवाहा तहसील महासचिव कोराव, संजय कुमार मिश्रा तहसील अध्यक्ष मेजा, जबकि हितेश कुमार तिवारी को तहसील अध्यक्ष बारा की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के मंडल अध्यक्ष प्रयागराज दो रामजी प्रजापति ने अभी बताया की पत्रकार वीरेंद्र कुमार तिवारी को प्रयागराज मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ पत्रकार राम शखा सिंह पटेल को जिला अध्यक्ष मिर्जापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि आनंद कुमार को जिला अध्यक्ष चंदौली की जिम्मेदारी हेतु निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारीयों की घोषणा करते समय डॉक्टर रामजी प्रजापति ने बताया की प्रयागराज में आइडियल पत्रकार संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है एवं पत्रकारों के हित में कार्य कर रहा है जल्द ही संगठन में और भी पत्रकारों की पदाधिकारी तथा सदस्यों के रूप में नियुक्ति की जाएगी तथा संगठन को मजबूती के साथ आगे ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आइडियल पत्रकार संगठन पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जल्द ही प्रदेश के उच्च पदाधिकारीयों से मिलेगा तथा सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक मांगे रखेगा। उन्होंने बताया कि हम पत्रकारों के मान सम्मान एवं उनके स्वाभिमान हेतु हर प्रकार से दृढ़ संकल्पित हैं। आइडियल पत्रकार संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा प्रयागराज मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई संदेश दिया गया है।
आस्था या सुविधा? वीआईपी दर्शन पर उठते गंभीर सवाल भारत में धर्म और आस्था केवल…
राष्ट्रीय संगोष्ठी में मौखिक परंपराओं पर मंथन, एआई की भाषा को बताया चुनौती गोरखपुर (राष्ट्र…
सहजनवां/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वार्ड/गांव सम्पर्क अभियान के…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपदीय इकाई महराजगंज के तत्वावधान…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…