सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।सादुल्लानगर-गैडास बुजुर्ग मार्ग पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। धर्म कांटे के पास लकड़ी व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण इलाकों से लाई गई लकड़ी को व्यापारी सड़क किनारे पटरियों पर जमा कर रहे हैं। पक्की सड़क से सटाकर लकड़ी के बड़े-बड़े बोटे रखे जा रहे हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। इसके अलावा दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही और लोडिंग-अनलोडिंग के चलते अन्य वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों सियाराम,मंगरे,सुकई, नंद किशोर, राधेश्याम,झिंकू, वेद प्रकाश, कमर, नसीम, गिरिशेंद्र श्रीवास्तव और माजिद बेग ने इस अवैध अतिक्रमण पर नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और सड़क हादसों की संभावना कम हो। उपजिलाधिकारी उतरौला राजेंद्र प्रसाद ने बताया जाँच कर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित टीईटी परीक्षा के दौरान…
मऊ (राष्ट्र की परंपरा)।भीषण गर्मी के बीच नगर पालिका परिषद मऊ की लापरवाही लोगों के…
दौसा (राष्ट्र की परम्परा)। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक…
महंगाई के बीच LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। तेल विपणन कंपनियों ने…
काबुल/इस्लामाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में कथित एयरस्ट्राइक किए जाने के बाद दोनों…
दिलीप कुमार अग्रवाल विवेक को बुद्धि, ज्ञान, प्रज्ञा, सूझबूझ अथवा समझदारी भी कहा जाता है।…