बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बिजली विभाग के कर्मचारियों ने एक मुश्त समाधान योजना के प्रचार प्रसार के लिए नगर में ढोल नगाड़े के साथ जागरूकता रैली निकाल कर उपभोक्ताओं को किया जागरूक।
बताते चलें कि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने एक मुश्त समाधान योजना को लेकर रविवार को नगर क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल कर उपभोक्ताओं को जागरूक किया। यह रैली बरहज उपकेंद्र से होते हुए जयनगर, रुद्रपुर टैक्सी स्टैंड होते हुए मछली मार्केट, तिवारीपुर, मुख्य चौराहा एवं रेलवे तिराहा, लवरछी बाईपास, नया नगर सहित आदि स्थानों के उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया।
इस योजना को लेकर सहायक अभियंता रोहित पाण्डेय व अवर अभियंता मनीष गुप्त ने बताया की एक मुश्त समाधान योजना तीन चरणों में उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान करेगी। जिसमें 15 दिसंबर 31 दिसंबर तक, दूसरा चरण 1 जनवरी 15 जनवरी 2025 तीसरा 16 से 31 जनवरी तक रहेगी। एक मुश्त समाधान योजना में उपभोक्ताओं को कई तरह की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि 5000 से कम बिल की एक मुश्त अथवा किस्तों में समाधान का अवसर उपभोक्ता को दिया जाएगा। यह योजना 15 दिसंबर से शुरू हो जाएगी उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई।
भारतीय पीएम द्वारा जेन- ज़ेड, को संबोधित एक फेसबुक पोस्ट, वीडियो प्लेटफ़ॉर्म से हट जाने…
उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…
✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…