ट्रक लेकर भाग गया चालक ट्रक स्वामी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत

ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ निवासी राजपति कुशवाहा ने दी थी तहरीर

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)। बिहार निवासी ट्रक चालक तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ निवासी ट्रक मालिक के दरवाजे से ट्रक लेकर गया तो वापस नहीं लौटा। कई दिन बाद ट्रक मालिक ने खोज खबर ली तो उसे गाली व जान से मारने की धमकी दी। ट्रक स्वामी ने तहरीर दी तो पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सपही बरवा टोला निवासी राजपति कुशवाहा ने पुलिस को सौंपे तहरीर में लिखा है कि उनका ट्रक संख्या यूपी 57 टी 4482 का चालक मोहन चौरसिया पुत्र हरिहर निवासी ग्राम रुदलपुर (रुचि टोला) थाना कटेया जनपद गोपालगंज (बिहार) है। चालक 7 नवंबर 2024 को बरवा राजापाकड़ से बगास लादने के लिए ट्रक लेकर सेवरही चीनी मिल गया। शाम तक उसका अता पता नहीं चला तो फोन किया। लेकिन चालक से संपर्क नहीं हो सका। कई दिन तक पता न चलने पर पीड़ित स्वामी चालक के बिहार स्थित घर गया जहां गाड़ी तो नहीं मिली लेकिन वहां मौजूद एक व्यक्ति ने गाली व जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कार्यवाही की गुहार लगाई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही चालक व ट्रक बरामद कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Karan Pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago